Advertisment

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव-2025 में मुख्य अतिथि बनने का आमंत्रण

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बोकारो डीसी अजय नाथ झा और एसपी हरविंदर सिंह ने मुलाकात कर “लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव-2025” में आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने तैयारियों की जानकारी ली, अधिकारियों को निर्देश दिए और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

author-image
MANISH JHA
IMG-20251031-WA0306

रांची वाईबीएन डेस्क : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आगामी 4 और 5 नवंबर 2025 को पीटीपीएस, ललपनिया (बोकारो) में आयोजित होने वाले “लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव-2025” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने ली तैयारियों की जानकारी, दिए अहम निर्देश

मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों से महोत्सव की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और कहा कि यह आयोजन झारखंड की आदिवासी अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई और जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर महोत्सव को सफल बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान देने का अवसर है।

 मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, कहा संस्कृति को मिले राष्ट्रीय पहचान

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि “लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ महोत्सव” झारखंड की लोकसंस्कृति, परंपरा और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देता है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज्य सरकार झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

hemant soren DC Jharkhand
Advertisment
Advertisment