Advertisment

राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी और विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह ने की सीएम हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकत

रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी और विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। अलका तिवारी हाल ही में मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुईं

author-image
MANISH JHA
1759493086998

रांची, वाईबीएन डेस्क : राज्य के शीर्ष अधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से औपचारिक भेंटवार्ता की। मुख्यमंत्री आवास, कांके रोड स्थित कार्यालय में यह मुलाकातें शिष्टाचार स्वरूप रहीं।

अलका तिवारी ने की मुलाकात

झारखंड की नई राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। हाल ही में वह राज्य की मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुई थीं और अब निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आई है। मुलाकात के दौरान उन्होंने पदभार संभालने के बाद अपनी पहली औपचारिक भेंट मुख्यमंत्री से की।

विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह भी  मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 

इसी दिन विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह ने भी मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। सिंह इस समय स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव भी हैं। मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर उन्होंने इसे औपचारिक बातचीत बताया। बैठक का मकसद केवल शिष्टाचार संबंध बनाए रखना था।

सीएमओ की ओर से स्पष्टीकरण 

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया कि दोनों अधिकारियों की यह भेंट औपचारिक और शिष्टाचार के दायरे में रही। किसी विशेष नीति या सरकारी निर्णय से जुड़ा मुद्दा इसमें शामिल नहीं था। सीएमओ ने कहा कि यह सामान्य प्रक्रिया है, जिसमें उच्चाधिकारी पदभार ग्रहण या बदलाव के बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात करते हैं। 

Advertisment
cm Jharkhand hemant soren
Advertisment
Advertisment