Advertisment

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रामगढ़ विधायक ममता देवी के ससुर को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को रामगढ़ विधायक ममता देवी के दुलमी प्रखंड स्थित होहद गांव पहुंचकर उनके ससुर स्वर्गीय सरयु महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत सरयु महतो की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया

author-image
MANISH JHA
1761912958139

रांची वाईबीएन डेस्क: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को रामगढ़ विधायक ममता देवी के दुलमी प्रखंड स्थित होहद गांव पहुंचकर उनके ससुर स्वर्गीय सरयु महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत सरयु महतो की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 मुख्यमंत्री ने परिजनों से की मुलाकात, जताई संवेदना

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक ममता देवी और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरयु महतो एक सरल, मिलनसार और समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्होंने अपने क्षेत्र में लोगों के बीच सद्भाव और सहयोग की मिसाल कायम की।

 श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, कई विधायकगण, जनप्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। सभी ने स्वर्गीय सरयु महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। विदित हो कि रामगढ़ विधायक ममता देवी के ससुर सरयु महतो का निधन 20 अक्टूबर 2025 को हुआ था। वे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र, एक पुत्री और दो पुत्रवधु सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। 

hemant soren Jharkhand cm
Advertisment
Advertisment