Advertisment

राज्य सरकार पर भाजपा का बड़ा हमला : स्वास्थ्य मंत्री पर टेंडर घोटाले का आरोप

भाजपा ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर बड़े टेंडर घोटाले का आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने दावा किया कि पिछले एक साल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 11 टेंडर रांची के एक ही परिवार की कंपनियों को दिए गए। यह खुलासा किया गया कि तीनो

author-image
MANISH JHA
1758451568057

रांची वाईबीएन डेस्क : अजय साह ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि रांची, दुमका, जामताड़ा, बोकारो और देवघर सहित कई जिलों में स्वास्थ्य विभाग के 11 टेंडर रांची के एक ही मुस्लिम परिवार की कंपनियों को दिए गए। हिन्द इंफ्राटेक, भारत सप्लायर्स और ग्लोबल सप्लायर्स, तीनों कंपनियां एक ही पते पर रजिस्टर्ड हैं। 

नियमों की अनदेखी, जेम पोर्टल के प्रावधानों का उल्लंघन

 भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि जेम पोर्टल के क्लॉज़ 29 के तहत एक ही व्यक्ति द्वारा बनाई गई अलग-अलग कंपनियां तकनीकी रूप से अयोग्य घोषित की जानी चाहिए थीं। लेकिन यहां नियमों की अनदेखी कर कंपनियों को योग्य घोषित किया गया और उन्हें वर्क ऑर्डर तथा भुगतान तक दे दिया गया। 

स्वास्थ्य मंत्री के संरक्षण में लूट-खसोट का आरोप

 अजय साह ने कहा कि इतने बड़े स्तर का घोटाला बिना स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण के संभव नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सभी अवैध टेंडर रद्द करने और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री टेंडरों में धार्मिक पक्षपात कर केवल अपने समुदाय के वेंडर्स को तरजीह दे रहे हैं। यह आरोप  बीजेपी के प्रवक्ता ने  लगाया कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस पर संज्ञान ले और जांच करवाये 

Jharkhand bjp cm hemant soren
Advertisment
Advertisment