Advertisment

तुष्टीकरण के खिलाफ देश को नई राजनीतिक दिशा दी पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने : बाबूलाल मरांडी

भाजपा ने झारखंडभर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई। रांची में बाबूलाल मरांडी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका एकात्म मानव दर्शन भारत के विकास का आधार है।

author-image
MANISH JHA
1758813335408

रांची, वाईबीएन डेस्क। भाजपा ने झारखंड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर पूरे प्रदेश के सभी जिलों में गोष्ठियां आयोजित की गईं और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने उनके एकात्म मानव दर्शन और अंत्योदय की विचारधारा पर चलते हुए आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया। 

राजधानी रांची में कार्यक्रम

राजधानी रांची स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर विधायक सी.पी. सिंह, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, जिला अध्यक्ष वरुण साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

भारत की मिट्टी का विचार है दीनदयाल जी का दर्शन बाबूलाल मरांडी

 अपने संबोधन में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का विचार भारत की मिट्टी का विचार है। वे एक कुशल दूरदृष्टा, विचारक और चिंतक थे। विभाजन के बाद उन्होंने तुष्टीकरण की राजनीति को समाप्त कर देश को नई दिशा देने के लिए भारतीय जनसंघ का निर्माण किया। मरांडी ने कहा कि अंत्योदय यानी अंतिम पायदान तक विकास पहुंचाना ही पंडित जी का मूल विचार था। उन्होंने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को मजबूती देने के लिए एकात्म मानव दर्शन को परिभाषित किया।

मोदी सरकार दीनदयाल जी के विचारों को धरातल पर उतार रही

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को वास्तविकता में बदल रही है। गरीब कल्याण योजनाओं के जरिए देशभर में 25 करोड़ परिवार गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। साथ ही भारत की सनातन संस्कृति को वैश्विक स्तर पर सम्मान मिल रहा है।

Advertisment

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का संबोधन

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और विचारक बताते हुए कहा कि उन्होंने देश सेवा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। आज करोड़ों कार्यकर्ता उनके विचारों से प्रेरित होकर आत्मनिर्भर, स्वाभिमानी और विकसित भारत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

bjp Babulal Marandi Jharkhand
Advertisment
Advertisment