/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/24/1758682697592-2025-09-24-08-28-42.jpg)
रांची,वाईबीएन डेस्क : फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति की बैठक चैंबर भवन में चुनाव पदाधिकारी बिकास सिंह एवं पवन शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी
अध्यक्ष : आदित्य मल्होत्रा
उपाध्यक्ष : प्रवीण लोहिया,राम बांगड़
महासचिव : रोहित अग्रवाल
सह सचिव : नवजोत अलंग,रोहित पोद्दार
कोषाध्यक्ष : अनिल अग्रवाल
अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा का संकल्प
अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि पूरी कार्यसमिति 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारी सदस्य हों या नहीं, वे निःसंकोच अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं। अधूरे कार्यों को पूरा करना और चैंबर को और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। व्यापार और उद्योग जगत के लिए प्रमुख पहल आदित्य मल्होत्रा ने स्पष्ट किया कि नई कार्यकारिणी इन मुद्दों पर विशेष ध्यान देगी भवन नियमितीकरण योजना का क्रियान्वयन मंडी टैक्स कानून की स्थायी समाप्ति राज्य की मंडियों को आदर्श मंडी के रूप में विकसित करना महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना बंद खदानों का संचालन एवं नए निवेश को बढ़ावा देना पूर्वी भारत में फेडरेशन का प्रभाव बढ़ाना जिला और प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करना
पदभार ग्रहण और उपस्थिति
बैठक के उपरांत चुनाव पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा एवं अन्य पदाधिकारियों को पदभार सौंपा। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सदस्य डॉ. अभिषेक रामाधीन, आस्था किरण, मुकेश अग्रवाल, मनीष सराफ, पूजा धाढा, अनिश बुधिया, पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेडी, कुणाल अजमानी, धीरज तनेजा और किशोर मंत्री उपस्थित थे।