/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/09/1757405338877-2025-09-09-13-39-39.jpg)
रांची वाईबीएन डेस्क : झारखंड के सबसे बड़े व्यावसायिक संगठन चेंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक चुनाव 21 सितंबर को होना है। इस बार का चुनाव खासा रोचक माना जा रहा है क्योंकि मैदान में एक ओर मौजूदा महासचिव आदित्य मलहोत्रा की टीम है तो दूसरी ओर अनुभवी उद्योगपति तुलसी महतो की टीम। चुनाव में 21 कार्यसमिति सदस्य और 6 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चुने जाएंगे।
निवेश और औद्योगिक माहौल पर फोकस: आदित्य मलहोत्रा
आदित्य मलहोत्रा ने कहा कि राज्य के पास खनिज संपदा तो प्रचुर मात्रा में है लेकिन विकास की गति धीमी है। उनका कहना है कि उद्योग और व्यापार के बिना प्रगति संभव नहीं। उनकी प्राथमिकता झारखंड में बेहतर निवेश वातावरण और औद्योगिक ढांचा तैयार करना होगा।
अनुभव ही सबसे बड़ी ताकत: तुलसी महतो
उद्योगपति तुलसी महतो ने कहा कि उन्हें चेंबर से जुड़े कार्यों का 15 वर्षों का अनुभव है। कठिन परिस्थितियों में काम करने की क्षमता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा जताया कि यदि उनकी टीम को अवसर मिलता है तो चेंबर की खोई हुई प्रतिष्ठा को फिर से ऊंचाई मिलेगी।
हाईटेक सिस्टम से चुनाव, सीसीटीवी निगरानी
चुनाव प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि मतदान पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए हाईटेक व्यवस्था की जा रही है। स्वर्णरेखा बैंक्वेट हॉल में करीब तीन हजार व्यापारी मतदाता सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान करेंगे। इसके लिए 20 कंप्यूटर लगाए जा रहे हैं और पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों से मॉनिटर होगी। मतदान के बाद मतदाता को प्रिटेंड पेपर भी मिलेगा। परिणाम देर शाम तक घोषित किए जाएंगे।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us