/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/20/1758376542950-2025-09-20-19-26-06.jpeg)
रांची,वाईबीएन डेस्क : झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित एक दिवसीय मीडिया और सोशल मीडिया प्रशिक्षण शिविर रांची प्रेस क्लब में संपन्न हुआ। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के मीडिया चेयरमैन, सोशल मीडिया प्रमुख, जिला संयोजक और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचार को मजबूत करने पर जोर के. राजू ने प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की तेज़ रफ्तार दुनिया में जनता से जुड़े रहने के लिए संवाद के साधनों को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से कम समय में अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुंचाना अब अत्यंत जरूरी हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मीडिया और सोशल मीडिया पदाधिकारियों की नियुक्ति इंटरव्यू के माध्यम से की गई है और प्रदेश कांग्रेस निरंतर प्रशिक्षण एवं समर्थन प्रदान करती रहेगी।
कांग्रेस विचारधारा का प्रचार और चुनौती
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा कि पार्टी के विचारों को जनता तक पहुँचाना हर सदस्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे फेक नकारात्मक संदेशों को उजागर करने और कांग्रेस की नीतियों तथा सिद्धांतों को मजबूती से पेश करने पर जोर दिया।
मीडिया का सही उपयोग और सकारात्मक संदेश
सांसद और प्रदेश कांग्रेस मीडिया पर्यवेक्षक सुखदेव भगत ने कहा कि आज का युग समाचार क्रांति का युग है। मीडिया के माध्यम से समाज में फैल रहे नकारात्मक विचारों का मुकाबला करना और सकारात्मक संदेश प्रसारित करना आवश्यक है। विधायक दल नेता प्रदीप यादव ने मीडिया विभाग को संगठन की “तलवार” बताते हुए कहा कि समय पर सही संदेश फैलाना और विचारों की लड़ाई में कांग्रेस के सिद्धांतों को मजबूती देना प्रमुख लक्ष्य है। शिविर का संचालन और समापन शिविर का संचालन मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुजनी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सोशल मीडिया चेयरमैन गजेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सीरीबेला प्रसाद, कांग्रेस विधायक दल उप नेता राजेश कच्छप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोधकांत सहाय सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
प्रमुख प्रतिभागी
शिविर में राकेश सिन्हा, लाल किशोर नाथ, संजय पांडे, सोनाल शांति, निरंजन पासवान, कमल ठाकुर, जगदीश साहू, शमशेर आलम, शकील अंसारी, शांतनु मिश्रा, रियाज अंसारी, आभा सिन्हा, अभिलाष साहू, पप्पू तिवारी, मेहुल प्रसाद, अजय सिंह, प्रदीप विश्वकर्मा, आरिफ हुसैन, रणधीर रंजन, अरविंद लुगून, निसार खान, मुकेश यादव, उमाशंकर रविदास, मणिकांत सुमन शर्मा और नरेश तिर्की प्रमुख रूप से उपस्थित थे।