/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/21/1758462403196-2025-09-21-19-17-01.jpeg)
राँची, वाईबीएन डेस्क : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा द्वारा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को “हास्यास्पद और निराधार” करार दिया है।
भाजपा की आलोचना
प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा की राजनीति झूठ और अफवाहों पर टिकी है और वे बिना तथ्यों के मंत्री पर आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भ्रष्टाचार में दोषी और सजायाफ़्ता हो, उसी पार्टी के प्रवक्ता द्वारा किसी मंत्री पर आरोप लगाना हास्यास्पद है।
डॉ. इरफान अंसारी का बचाव
श्री सिन्हा ने बताया कि मंत्री डॉ. अंसारी अल्पसंख्यक समाज से आते हैं और भाजपा उन्हें जानबूझकर टारगेट कर रही है। शिकायत प्राप्त होते ही मंत्री ने विभागीय जाँच शुरू करवाई और दोषी पाए जाने पर सख़्त कार्रवाई का आदेश दिया।
मुख्य तथ्य
टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष है। L-1 ठेकेदार का चयन District Tender Committee करती है; मंत्री की कोई व्यक्तिगत भूमिका नहीं। भाजपा जिस टेंडर का हवाला दे रही है, वे सभी मंत्री के कार्यभार संभालने से पहले ही प्रक्रियाधीन थे। दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेस का संदेश
राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा को झूठे आरोपों के बजाय तथ्य आधारित राजनीति करनी चाहिए। डॉ. अंसारी ने हमेशा जनहित में पारदर्शी कार्य किए हैं और भाजपा के खोखले आरोप उनकी बढ़ती लोकप्रियता और जनता के बीच बढ़ते कद से उत्पन्न घबराहट का नतीजा हैं।