Advertisment

Jharkhand: राज्य स्थापना दिवस को लेकर मोरहाबादी मैदान में तैयारियां तेज, गृह सचिव ने की समीक्षा

गृह सचिव वंदना दादेल ने झारखंड स्थापना दिवस 2025 के आयोजन को लेकर मोरहाबादी मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम की तैयारियां समय पर पूरी हों और आयोजन भव्य, सुरक्षित व सुव्यवस्थित हो।

author-image
MANISH JHA
1761968530962

रांची वाईबीएन डेस्क: Jharkhand राज्य स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर होनेवाले राजकीय समारोह को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। शुक्रवार को गृह सचिव वंदना दादेल ने रांची के मोरहाबादी मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समारोह की सभी व्यवस्थाएं समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी की जाएं ताकि राज्य के 25वें स्थापना वर्ष का यह आयोजन ऐतिहासिक बन सके।

राज्य के 25वें स्थापना वर्ष पर भव्य आयोजन की तैयारी

गृह सचिव ने कहा कि इस बार राज्य स्थापना दिवस को राज्य सरकार विशेष महत्व के साथ मना रही है। यह आयोजन झारखंड की संस्कृति, परंपरा, जनजातीय गौरव और विकास की यात्रा को प्रदर्शित करेगा। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर से पूरे राज्य में स्थापना दिवस सप्ताह की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और प्रखंड स्तर पर जनकल्याण, सांस्कृतिक और खेलकूद से जुड़े कार्यक्रम होंगे, जो राज्य के विकास और पहचान को रेखांकित करेंगे।

गृह सचिव ने दिए सभी विभागों को सख्त निर्देश 

वंदना दादेल ने समारोह स्थल पर मंच, सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, यातायात, स्वच्छता, अतिथि सत्कार, प्रदर्शनी और आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग परस्पर समन्वय बनाकर कार्य करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस योजना बनाने को कहा। यातायात पुलिस को आगंतुकों के लिए वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग स्थल निर्धारित करने के निर्देश दिए। वहीं, मीडिया सेंटर, चिकित्सा शिविर और वीआईपी स्वागत कक्ष की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

राजधानी रांची में सजावट, सफाई और सुरक्षा पर विशेष फोकस

राज्य स्थापना दिवस समारोह को लेकर रांची प्रशासन ने शहर के सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी है। मोरहाबादी मैदान में मंच, दर्शकदीर्घा और प्रदर्शनी पंडाल का निर्माण तेजी से जारी है। सार्वजनिक स्थलों, भवनों और सड़कों पर आकर्षक सजावट और रोशनी की जा रही है। प्रशासन ने सफाई अभियान भी शुरू किया है ताकि आगंतुकों को स्वच्छ वातावरण मिले। निरीक्षण के दौरान वाणिज्य कर सचिव अमिताभ कौशल, कल्याण सचिव कृपानंद झा, खान निदेशक राहुल कुमार सिन्हा, आदिवासी कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी, विशेष सचिव सह निदेशक (आईपीआरडी) राजीव लोचन बख्शी, रांची उपायुक्त मंजू नाथ भजंत्री समेत कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।  

Advertisment
Jharkhand
Advertisment
Advertisment