/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/28/1759056560371-2025-09-28-16-19-34.jpg)
रांची, वाईबीएन डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में झारखंड की आदिवासी परंपरागत बुनाई और परिधानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने वाले आशीष सत्यव्रत साहू की पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जिस तरह खादी ने देश को नई पहचान दी, उसी तरह हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट क्षेत्र में परंपरा और नवाचार का संगम अद्भुत सफलता दिला सकता है।
जोहार ग्राम" ने दी परंपरा को नई पहचान
आशीष सत्यव्रत साहू ने झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने के लिए "जोहार ग्राम" ब्रांड की शुरुआत की। इस पहल से राज्य की 32 जनजातियों के पारंपरिक पहनावे को आधुनिक डिजाइन से जोड़कर एक नया रूप दिया गया। यही कारण है कि यह ब्रांड अब न केवल भारत में, बल्कि कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी लोकप्रिय हो रहा है।
रोजगार और संस्कृति दोनों को बढ़ावा
साहू ने स्थानीय बुनकरों के साथ मिलकर काम किया, जिससे उन्हें आर्थिक मजबूती मिली और पारंपरिक कला को संरक्षण भी। उन्होंने कहा कि यह प्रयास वस्त्र उद्योग को नई दिशा देने के साथ-साथ झारखंड की संस्कृति को विश्व पटल पर स्थापित करता है।
सेलिब्रिटीज भी बने प्रशंसक
जोहार ग्राम के उत्पादों की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी आदिवासी हैंडलूम के जैकेट पहन चुके हैं। यह उपलब्धि झारखंड के सांस्कृतिक गौरव को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन का एक सशक्त उदाहरण है।