Advertisment

झारखंड में 2 से 7 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड में 5 से 7 अक्टूबर तक मौसम बदलने वाला है। इस दौरान राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का खतरा है। रांची, धनबाद, बोकारो, गुमला, सिमडेगा और खूंटी जैसे जिलों

author-image
MANISH JHA
1759316039045

रांची वाईबीएन डेस्क : मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का क्षेत्र 2 अक्टूबर से सक्रिय हो रहा है। यह क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की दिशा में बढ़ते हुए  4 अक्टूबर से झारखंड के ऊपर अपना असर दिखाएगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह दबाव अगले 24 से 36 घंटों में डीप डिप्रेशन में बदल सकता है। इस स्थिति के कारण राज्य में कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। 

प्रभावित जिलों की सूची

मौसम केंद्र के मुताबिक, 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच झारखंड के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। खासकर रांची, धनबाद, बोकारो, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा है। 5 अक्टूबर को इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 6 अक्टूबर को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा।

फेस्टिव सीजन पर असर

 यह मौसम परिवर्तन राज्य के त्योहारी कार्यक्रमों पर भी असर डाल सकता है। 5 अक्टूबर को कई धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन होने वाले हैं। वहीं इस दौरान वज्रपात और तेज हवाओं के चलते सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने अतिरिक्त सावधानियां बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने नागरिकों से कहा है कि वे भारी बारिश और बाढ़ के प्रति सचेत रहें और आवश्यक चेतावनी संदेशों पर ध्यान दें।

heavy rain alert Jharkhand
Advertisment
Advertisment