Advertisment

झारखंड में भारी बारिश अलर्ट: 4 अक्टूबर तक कई जिलों में ऑरेंज,येलो वार्निंग जारी

झारखंड में 2 से 4 अक्टूबर तक भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र से मौसम प्रणाली सक्रिय हुई है। रांची, धनबाद, बोकारो, चतरा, गढ़वा और पलामू समेत कई जिलों में ऑरेंज

author-image
MANISH JHA
1759396352070

रांची, वाईबीएन डेस्क :मौसम विभाग ने झारखंड के लिए आज से 4 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ-साथ कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। तेज हवाओं और वज्रपात की आशंका के कारण विभाग ने जनता से सतर्क रहने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने का आग्रह किया है।

वर्षा प्रणाली का कारण और प्रभाव

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण यह वर्षा प्रणाली सक्रिय हो रही है। समुद्र तल से लगभग 9.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली इस चक्रवाती परिसंचरण प्रणाली के अगले 12 घंटों में और मजबूत होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह सिस्टम 3 अक्टूबर की सुबह दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश तटों को पार कर सकता है, जिससे झारखंड में भारी वर्षा की संभावना और बढ़ जाएगी। 

जिलेवार बारिश का पूर्वानुमान और सुरक्षा सलाह

 2 अक्टूबर : पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा में भारी वर्षा।

3 अक्टूबर : धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी वर्षा। चतरा, गढ़वा और पलामू में भारी से बहुत भारी वर्षा।

 4 अक्टूबर : दुमका, गोड्डा, पाकुर, साहिबगंज, चतरा, गढ़वा और पलामू में कहीं-कहीं भारी वर्षा। मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्रों में भूस्खलन, परिवहन बाधा, फसल और संपत्ति को नुकसान, तथा जीवन के जोखिम की संभावना होती है। येलो अलर्ट वाले क्षेत्रों में फसल को मामूली क्षति और जलजमाव की आशंका रहती है।

Advertisment

 सावधानी के सुझाव

नदी में मछली पकड़ने और कैंपिंग से बचें, कमजोर छप्पर वाले मकानों को मजबूत करें, भूस्खलन वाले क्षेत्रों या ढलानों के पास न रहें, नालियां साफ रखें और बहते पानी में सावधानी से चलें।

heavy rain alert Jharkhand
Advertisment
Advertisment