/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/15/1757932906018-2025-09-15-16-12-09.jpeg)
रांची,वाईबीएन डेस्क: वाईबीएन डेस्क : झारखंड मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले तीन दिनों (15 से 17 सितंबर) तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।
गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना
पूर्वानुमान के अनुसार, इस अवधि में गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
किन जिलों में कब बारिश का खतरा
15 सितंबर: पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, बोकारो, धनबाद, खूंटी और रामगढ़। 16 सितंबर: देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा और रामगढ़। 17 सितंबर: देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, हजारीबाग, कोडरमा, पलामू, गढ़वा और चतरा।
प्रशासन और विशेषज्ञों की चेतावनी
मौसम विभाग ने लोगों को खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है। साथ ही बिजली गिरने और नदी-नालों के किनारे जाने से बचने की हिदायत दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। कई जगह जलजमाव, यातायात बाधित होने और ग्रामीण इलाकों में फसल को नुकसान की आशंका है। प्रशासन ने सभी जिलों में संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।