Advertisment

झारखंड में सुरक्षाबलों का बड़ा अभियान, मुठभेड़ में तीन इनामी नक्सली ढेर

झारखंड के गोरहर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगल में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक करोड़ रुपये के इनामी सेंट्रल कमेटी सदस्य सहदेव सोरेन समेत तीन बड़े नक्सली ढेर हो गए। मुठभेड़ के दौरान घटनास्थल से तीन एके-47 राइफल बरामद की गईं। सुरक्षाब

author-image
MANISH JHA
1757918461049

रांची वाईबीएन डेस्क । झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सोमवार की सुबह सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। गोरहर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगल में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन बड़े इनामी नक्सली मार गिराए गए। इनमें एक करोड़ रुपये का इनामी सेंट्रल कमेटी सदस्य सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश भी शामिल है।

सीमा क्षेत्र में चला संयुक्त ऑपरेशन

बोकारो और गिरिडीह जिले की सीमा से सटे पनतीतरी जंगल में यह मुठभेड़ हुई। सहदेव सोरेन का दस्ता यहां सक्रिय था। सूचना मिलने पर कोबरा बटालियन, गिरिडीह और हजारीबाग पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। दोनों ओर से करीब एक घंटे तक गोलीबारी चली, जिसके बाद तीन नक्सली मार गिराए गए। 

ढेर हुए नक्सलियों की पहचान

सुरक्षाबलों ने जिन नक्सलियों को ढेर किया उनकी पहचान इस प्रकार हुई सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश : सेंट्रल कमेटी सदस्य, 1 करोड़ रुपये का इनामी। रघुनाथ हेंब्रम उर्फ चंचल : सैक सदस्य, 25 लाख रुपये का इनामी। बिरसेन गंझू : जोनल कमांडर, 10 लाख रुपये का इनामी।

 हथियार बरामद, तलाशी अभियान जारी

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके से तीन एके-47 राइफल बरामद कीं। पुलिस को आशंका है कि कुछ और नक्सली घायल होकर भाग निकले हैं। इसके बाद पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

लंबे समय से पुलिस के निशाने पर था सहदेव

Advertisment

कुख्यात नक्सली सहदेव सोरेन कई बड़ी घटनाओं का मास्टरमाइंड माना जाता था। कुछ महीने पहले ही झारखंड पुलिस ने उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया था। उसकी मौत को झारखंड पुलिस और केंद्रीय बलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Jharkhand Naxal Jharkhand
Advertisment
Advertisment