Advertisment

नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों को झारखंड सरकार की ओर से 1-1 लाख रुपये मुआवजा

झारखंड सरकार ने नक्सल हिंसा में मारे गए पांच परिवारों को आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। गृह, कारा एवं आपदा विभाग के आदेशानुसार, चाईबासा, खूंटी, रांची और गुमला जिलों के प्रत्येक प्रभावित परिवार को एक लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। यह मदद पीड़ित परिवारो

author-image
MANISH JHA
एडिट
1758884954984

रांची, वाईबीएन डेस्क : झारखंड सरकार ने नक्सल हिंसा में मारे गए पांच पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने का फैसला लिया है। गृह, कारा एवं आपदा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रत्येक परिवार को एक लाख रुपये की वित्तीय मदद दी जाएगी। 

अलग-अलग जिलों के परिवारों को मिलेगा लाभ

 यह मुआवजा चाईबासा, खूंटी, रांची और गुमला जिलों के पीड़ित परिवारों को मिलेगा। आदेश में विस्तार से बताया गया है कि किस-किस परिवार के सदस्य नक्सल हिंसा में मारे गए और उनके आश्रितों को सहायता दी जाएगी।

प्रभावित परिवारों के नाम और घटनाएं

 चाईबासा : 27 मई 2018 को गुदड़ी क्षेत्र में सीता मुंडा की मृत्यु हुई थी। उनके पुत्र रतन मुंडा को मुआवजा मिलेगा। इसके अलावा 16 जून 2023 को गोइलकेरा की घटना में मारे गए विक्रम होनहाना की पत्नी को भी राशि दी जाएगी। खूंटी : 7 जुलाई 2019 को रनिया में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में मारे गए एतवा कुंडलना के परिजनों को एक लाख रुपये मिलेंगे। रांची : 6 अगस्त 2017 को तमाड़ क्षेत्र में नक्सली हिंसा में मारे गए राजेश मांझी के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। गुमला : 14 जनवरी 2023 को पालकोट क्षेत्र में मारे गए सुमित केशरी की पत्नी को भी मुआवजा दिया जाएगा।

Jharkhand Jharkhand Naxal
Advertisment
Advertisment