/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/29/1759153165299-2025-09-29-19-10-29.jpg)
रांची,वाईबीएन डेस्क : झारखंड में मुख्य सचिव के पद पर नए चेहरे को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। मौजूदा मुख्य सचिव अलका तिवारी की सेवा अवधि 30 सितंबर को समाप्त हो रही है। ऐसे में राज्य प्रशासन और राजनीतिक गलियारों में यह बहस जारी है कि तिवारी के बाद अगली जिम्मेदारी किस वरिष्ठ अफसर को सौंपी जाएगी।
तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रेस में
राज्य में वर्तमान समय में सीएस ग्रेड के तीन अफसर मौजूद हैं। अविनाश कुमार 1993 बैच के अधिकारी, इस समय मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत। अजय कुमार सिंह 1995 बैच के अधिकारी, फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव। डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी 1995 बैच के अधिकारी, अभी राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के रूप में काम कर रहे हैं।
अजय कुमार सिंह पर अनिश्चितता
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन कर रखा है। हालांकि राज्य सरकार ने अभी इस पर अपनी सहमति नहीं दी है। यही वजह है कि उनका नाम भले ही चर्चा में हो, लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं है।
अन्य संभावित नामों पर नजर
मुख्य सचिव की रेस में आईएएस वंदना दादेल का नाम भी उभर रहा है, लेकिन उन्हें जनवरी 2026 में मुख्य सचिव ग्रेड में प्रमोशन मिलना है। वहीं केंद्र में तैनात आईएएस शैलेश कुमार सिंह की वापसी की संभावना फिलहाल नगण्य है क्योंकि इस दिशा में अब तक कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us