Advertisment

झारखंड पुलिस की नई पहल: सभी जिलों में महिला मुंशी की नियुक्ति, सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

झारखंड पुलिस ने महिला सशक्तिकरण और संवेदनशील पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए राज्य के सभी चिन्हित थानों में महिला मुंशी नियुक्त करने की ऐतिहासिक योजना लागू की है। डीजीपी अनुराग गुप्ता की पहल से चयनित महिला आरक्षियों को प्रशिक्षण देने के बाद उनके जिलों में

author-image
MANISH JHA
1758860728410

रांची वाईबीएन डेस्क : झारखंड पुलिस ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्य के सभी चिन्हित थानों में महिला मुंशी नियुक्त करने की योजना लागू कर दी है। यह पहल महिला सशक्तिकरण और संवेदनशील पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। इस योजना के तहत महिला आरक्षियों को विशेष प्रशिक्षण देकर थानों में मुंशी के पद पर तैनात किया जाएगा। 

ट्रेनिंग और नियुक्ति प्रक्रिया

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अपने वादे के अनुसार इस योजना को साकार किया। चयनित महिला आरक्षियों को 27 सितंबर से 11 अक्टूबर तक व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ही उनकी प्रतिनियुक्ति चिन्हित थानों में की जाएगी। प्रत्येक थाना में कम से कम तीन महिला मुंशी नियुक्त की जाएंगी। निर्देशों के तहत यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि महिला मुंशी केवल मुंशी कार्य में ही कार्यरत हों। पुरुष मुंशी जिन्हें पहले इस पद पर तैनात किया गया था, उन्हें अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा। साथ ही महिला मुंशी के लिए बाथरूम, चेंजिंग रूम और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 

महिला सशक्तिकरण और भविष्य की दिशा

 इस योजना के लिए पुलिस मुख्यालय को 1000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। चयन प्रक्रिया में निर्धारित मानकों को पूरा करने वाली महिला आरक्षियों को चुना गया। इस पहल से महिलाओं के प्रति सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और पुलिसिंग में संवेदनशीलता बढ़ेगी। जिला पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर 15 दिन में महिला मुंशी के कार्यों का मूल्यांकन करें और पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट भेजें। इससे योजना की निगरानी और सुधार सुनिश्चित होगा। यह महिला मुंशी योजना न केवल पुलिस विभाग में बदलाव लाएगी, बल्कि राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ने का काम करेगी। 

Jharkhand Police
Advertisment
Advertisment