/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/19/1758248861348-2025-09-19-07-57-58.jpg)
रांची वाईबीएन डेस्क : झारखंड सरकार ने देर रात पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। डीजीपी अनुराग गुप्ता को सीआईडी और एसीबी के प्रभार से हटा दिया गया है। वहीं, चाईबासा एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। इस अधिसूचना में 30 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
अनुराग गुप्ता से प्रभार वापस
सरकार ने आदेश जारी कर डीजीपी अनुराग गुप्ता से सीआईडी और एसीबी का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया। वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का जिम्मा सौंपा गया, जबकि प्रिया दुबे को एसीबी का नया एडीजी बनाया गया है।
रांची पुलिस की नई जिम्मेदारी
रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा का तबादला कर उन्हें एसीबी डीआईजी बनाया गया। उनकी जगह राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी नियुक्त किया गया। इसके अलावा पारस राणा को सिटी एसपी रांची और राकेश सिंह को ट्रैफिक एसपी बनाया गया है। 30
आईपीएस अफसरों का तबादला
इस आदेश के तहत आईजी, डीआईजी और एसपी स्तर पर बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं। देवघर, बोकारो, धनबाद, दुमका, पलामू और जमशेदपुर समेत कई जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसे अब तक का बड़ा पुलिस फेरबदल माना जा रहा है।