/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/09/1762697901341-2025-11-09-19-48-34.jpeg)
रांची वाईबीएन डेस्क: झारखंड रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सांड लोहरा के नेतृत्व में रविवार को संगठन विस्तार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कई नए सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में नानक चंद लकड़ा को झारखंड प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें अपने हाथों से नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संगठन को मजबूत करने के निर्देश
अपने संबोधन में प्रीतम सांड लोहरा ने कहा कि पार्टी को मज़बूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और ब्लॉक स्तर तक जाना होगा। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा, “झारखंड बने 25 वर्ष हो गए, लेकिन भाजपा, कांग्रेस और झामुमो जैसे दलों ने सिर्फ अपने स्वार्थ पूरे किए। अब जनता के अधिकारों की आवाज़ बुलंद करने की जिम्मेदारी हमारी है।
नए कार्यकर्ताओं को बताया गया पार्टी का सिद्धांत
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मिन्हाजुल आबेदीन ने पार्टी में नए शामिल हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और कार्यशैली से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रखंड से लेकर शहरी स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना ही अब मुख्य लक्ष्य है। कार्यक्रम का समापन आगामी महासम्मेलन की घोषणा के साथ हुआ, जिसमें राज्यभर के कार्यकर्ताओं को शामिल करने की योजना बनाई गई।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us