/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/11/1762835926101-2025-11-11-10-09-04.jpeg)
रांची,वाईबीएन डेस्क : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह की शुरुआत राजधानी रांची में उत्साह और जोश के साथ हुई। राज्य की एकता और तरक्की के संदेश के साथ मंगलवार की सुबह “रन फॉर झारखंड” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन की मौजूदगी में हजारों युवाओं ने दौड़ में भाग लिया।
मोरहाबादी से सैनिक मार्केट तक दौड़ी ‘रन फॉर झारखंड’
कार्यक्रम की शुरुआत मोरहाबादी मैदान से हुई और समाप्ति सैनिक मार्केट पर की गई। ‘रन फॉर झारखंड’ में युवाओं, छात्रों और खेल प्रेमियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। झारखंडी संस्कृति की झलक दिखाते पारंपरिक गाजा-बाजा और लोकनृत्यों ने पूरे माहौल को ऊर्जा से भर दिया। मुख्यमंत्री के आगमन के साथ ही पूरा मैदान उत्साह से गूंज उठा।
मुख्यमंत्री ने दी हरी झंडी, कहा झारखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने झारखंडवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य की पहचान मेहनती और जुझारू युवाओं से है। उन्होंने कहा, “हम सब मिलकर झारखंड को विकास और खुशहाली की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
11 से 16 नवंबर तक चलेंगे रजत जयंती कार्यक्रम
सीएम ने बताया कि झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 11 से 16 नवंबर तक पूरे राज्य में कई सांस्कृतिक और विकासात्मक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इन आयोजनों में राज्य की संस्कृति, लोककला, परंपरा और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us