Advertisment

मुख्यमंत्री ने किया दुर्गा पूजा पंडालों का अनावरण, मां दुर्गा से राज्य की खुशहाली की प्रार्थना

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची में श्री श्री बाँधगाड़ी दुर्गा पूजा समिति, दीपाटोली और हरिमती मंदिर दुर्गा पूजा समिति, लालपुर के भव्य पंडालों का पट अनावरण किया। उन्होंने माता दुर्गा से झारखंड की उन्नति, राज्यवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामन

author-image
MANISH JHA
1759079435436

रांची,वाईबीएन डेस्क : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राजधानी रांची स्थित श्री श्री बाँधगाड़ी दुर्गा पूजा समिति, दीपाटोली और हरिमती मंदिर दुर्गा पूजा समिति, लालपुर के भव्य पूजा पंडाल का पट अनावरण किया। उन्होंने माता दुर्गा के दरबार में शीश नवाकर राज्यवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। 

राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना

मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा से झारखंड की उन्नति, जनता के स्वस्थ जीवन और खुशहाल भविष्य के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने सभी को दुर्गा पूजा महोत्सव की शुभकामनाएं दीं और राज्य में शांति व समृद्धि की कामना की। 

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, बारिश भी नहीं बनी बाधा

लगातार बारिश के बावजूद पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था और विश्वास का पर्व है, जिसकी परंपरा हर वर्ष और आगे बढ़ती रहे, यही माता रानी से उनकी प्रार्थना है। भक्तिमय वातावरण में माता के जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा। 

भव्य पंडाल और पारंपरिक स्वागत

मुख्यमंत्री के आगमन पर दोनों पूजा समितियों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया। आकर्षक और भव्य पंडालों ने इस वर्ष भी राजधानी में दुर्गोत्सव की शोभा बढ़ा दी है। यह उत्सव सांस्कृतिक और धार्मिक एकजुटता का संदेश भी दे रहा है। 

Advertisment
hemant soren cm Durga Puja 2025
Advertisment
Advertisment