/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/25/1758822635477-2025-09-25-23-20-53.jpg)
रांची,वाईबीएन डेस्क : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गौ तस्करी जैसी घटनाओं को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सांप्रदायिक रंग देकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा बीफ कंपनियों से चंदा लेकर संगठन चलाती है और खुद को “गौ रक्षक” बताकर झारखंड में सांप्रदायिक वैमनस्यता फैलाने की कोशिश कर रही है।
भाजपा की राजनीति पर सवाल
सोनाल शांति ने कहा कि भाजपा अपने घटते जनाधार को वापस पाने के लिए घुसपैठ, गौ तस्करी और तुष्टिकरण जैसे मुद्दों को उठाकर झारखंड में सांप्रदायिक वैमनस्यता फैलाना चाहती है। उन्होंने इसे भाजपा की रणनीति का विकृत चेहरा बताया, जिसका मकसद केवल वोट बैंक हासिल करना है।
यूपी का उदाहरण और गौ तस्करी का आरोप
सोनाल ने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गौरक्षा के नाम पर पूरी तरह सरकारी संरक्षण में गौ तस्करी हो रही है। भाजपा सरकार के संरक्षण में गौ तस्करों द्वारा पुलिस पर हमले की घटनाएं हो रही हैं।
दोहरे मापदंडों की शिकायत
कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता एक तरफ गौ रक्षक होने का दावा करते हैं, वहीं दूसरी तरफ बीफ कंपनियों से चंदा लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ करते हैं। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की दोहरी राजनीति का स्पष्ट उदाहरण है।
झारखंड सरकार का रुख
सोनाल शांति ने कहा कि झारखंड में समाज में उपद्रव फैलाने वाले तत्वों पर सरकार की पूरी नजर है और ऐसे तत्व महागठबंधन की सरकार में अपने मंसूबों में सफल नहीं होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि झारखंड कांग्रेस का रुख हमेशा शांति और न्याय पर आधारित रहेगा।