Advertisment

पिछले दरवाजे से अड़ंगा डाल कर युवाओं को गुमराह करने की भाजपा की साजिश बेनकाब हो चुकी है : विनोद पांडेय

झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा रोजगार जैसे गंभीर मुद्दे पर भी जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार युवाओं को सम्मानजनक रोजगार देने के लिए लगातार काम कर रही है। भाजपा को पहले अपने दो करो

author-image
MANISH JHA
1758639419021

रांची, वाईबीएन डेस्क : झारखंड में रोजगार के मुद्दे पर भाजपा और झामुमो आमने-सामने हैं। भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा झूठे आंकड़ों के सहारे जनता को गुमराह कर रही है।

भाजपा के वादों पर उठाए सवाल

पांडेय ने कहा कि भाजपा को सबसे पहले अपने दो करोड़ नौकरी के वादे का हिसाब देना चाहिए। केंद्र में 11 साल से सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा ने युवाओं को सिर्फ जुमले दिए हैं, जबकि हेमंत सरकार लगातार नियुक्तियां कर रही है।

रघुवर सरकार पर निशाना

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में बेरोजगारी सबसे ज्यादा बढ़ी। रघुवर सरकार ने पांच सालों में सिर्फ परीक्षाएं टालने और युवाओं को भटकाने का काम किया। भाजपा बताए कि उसने कितने युवाओं को नौकरी दी?

हेमंत सरकार की उपलब्धियां

झामुमो नेता ने कहा कि हेमंत सरकार (पार्ट-2) ने नौ महीने में कई बाधाओं को दूर कर नियुक्तियों का मार्ग प्रशस्त किया है। जेपीएससी और जेएसएससी के माध्यम से लगातार नियुक्तियां हो रही हैं। हाल ही में सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र दिया गया और जल्द चिकित्सकों की नियुक्ति होगी।

Advertisment

रोजगार सृजन पर जोर

उन्होंने कहा कि सरकार केवल नौकरी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वरोजगार, कौशल विकास और उद्योगों में निवेश को भी बढ़ावा दे रही है। झारखंड कौशल मिशन और स्टार्टअप पॉलिसी के तहत हजारों युवाओं को उद्यमिता से जोड़ा गया है।

भाजपा पर आरोप

पांडेय ने आरोप लगाया कि भाजपा का काम केवल नकारात्मक राजनीति करना है। जबकि हेमंत सोरेन सरकार युवाओं के सुरक्षित और सशक्त भविष्य के लिए संकल्पबद्ध है।

Jharkhand bjp JMM
Advertisment
Advertisment