/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/23/1758633825578-2025-09-23-18-55-29.jpg)
रांची वाईबीएन डेस्क: खलारी पुलिस गश्ती दल पर फायरिंग करने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम राहुल दास है और वह चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के बलेरी का रहने वाला है। राहुल दास इंटरस्टेट गिरोह का सक्रिय सदस्य है और उसके ऊपर झारखंड एवं बिहार में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बरामदगी के सामान
पकड़े गए आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने लोडेड देशी कट्टा, 4 गोली, 7.62 एमएम की 10 गोली, बलेनो कार (JH03N1396), बिना रजिस्टर्ड नंबर की बाइक, जिंस और शर्ट बरामद किए। *घटना का विवरण बीते रविवार रात खलारी थाना क्षेत्र में गश्ती दल पर फायरिंग की गई थी। पुरनी राय स्थित बम्बई होटल के पास बिना नंबर की बाइक पर सवार 4-5 अज्ञात अपराधियों ने पुलिस पर हमला किया। इस घटना में हवलदार रामशरेख शर्मा के पैर में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
कार्रवाई और गिरफ्तारी
एसएसपी के निर्देश पर खलारी डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। छापामारी के दौरान राहुल दास को राय-बुढ़मू रोड स्थित पाही जंगल के पास हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बलेनो कार और बिना नंबर की बाइक बरामद की गई।
अपराधिक इतिहास
राहुल दास झारखंड के रांची, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा और गिरिडीह जिलों तथा बिहार के गया और अन्य जिलों में लूट, डकैती जैसी कई जघन्य घटनाओं में आरोपी रहा है। गश्ती दल पर फायरिंग से लगभग एक सप्ताह पूर्व वह बिहार के गया जिले की शेरघाटी जेल से छूटा था। जेल से निकलने के बाद उसने खलारी क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ अपराध की योजना बनाई।