/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/26/1758894719268-2025-09-26-19-22-17.jpg)
रांची वाईबीएन डेस्क: कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में शनिवार को सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य उद्घाटन हुआ। माननीय सांसद अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में यह आयोजन साइक्लोथॉन के साथ शुरू हुआ, जिसमें जे.जे. कॉलेज, कोडरमा से महाराणा प्रताप चौक, झुमरीतिलैया तक हजारों युवाओं, छात्र-छात्राओं और खेल प्रेमियों ने भाग लिया। इस आयोजन ने फिट इंडिया और खेलो इंडिया अभियान को नई ऊर्जा दी और स्वस्थ जीवन शैली व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
फुटबॉल मुकाबला
साइक्लोथॉन के बाद चंद्रवती स्मारक उच्च विद्यालय फुटबॉल मैदान, डोमचांच में महोत्सव का पहला फुटबॉल मुकाबला हुआ। कोडरमा और गिरिडीह की टीमों के बीच खेले गए इस रोमांचक मैच में कोडरमा ने 3–2 से जीत दर्ज की। दर्शकों ने खेल भावना और उत्साह का उत्सव मनाया। महोत्सव की रूपरेखा: सांसद खेल महोत्सव 26 सितम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक चलेगा। इसमें फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, लगोरी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स और शतरंज जैसी प्रतियोगिताएँ शामिल होंगी। आयोजन कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा, जिससे हर विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा सकें।
उपस्थित गणमान्य
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विकास प्रीतम, विधायक नागेन्द्र महतो, विधायक डॉ. नीरा यादव, विधायक अमित यादव, विधायक डॉ. मंजू कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी, जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व खेल प्रेमी उपस्थित थे।
सांसद का संदेश
माननीय सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक मजबूती का आधार हैं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और नशामुक्त समाज के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसे ऐतिहासिक बनाएं।