Advertisment

लातेहार में एस.एफ.सी. मोटिया मजदूर संघ की आपात बैठक

लातेहार जिला मुख्यालय में एस.एफ.सी. मोटिया मजदूर संघ की आपात बैठक हुई। बैठक में मजदूर संघ ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी पर मजदूरी घटाने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर मजदूरों को उनका हक नहीं मिला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। संघ ने इस संबंध में सरकारी दस्ता

author-image
MANISH JHA
1757681562475

रांची वाईबीएन डेस्क : लातेहार जिला मुख्यालय में शुक्रवार को एस.एफ.सी. मोटिया मजदूर संघ की आपात बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी, लातेहार जिला अध्यक्ष सिकंदर भैया, पलामू जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार और गढ़वा जिला अध्यक्ष रामकुमार राम सहित सैकड़ों मजदूर मौजूद रहे।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप

बैठक में बताया गया कि सरकार द्वारा तय मजदूरी दर, जो पहले मजदूरों को मिल रही थी, उसे जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने घटाकर कम कर दिया है। पहले से ही मजदूर झारखंड श्रम विभाग द्वारा तय न्यूनतम मजदूरी से कम पर काम कर रहे थे। संघ का आरोप है कि जिला आपूर्ति पदाधिकारी अपने निजी स्वार्थ में मजदूरों का हक छीनने का काम कर रहे हैं।

आंदोलन की दी चेतावनी

 मजदूर संघ ने स्पष्ट किया कि यदि जिला आपूर्ति पदाधिकारी अपनी आदत से बाज नहीं आए, तो मजदूर उग्र आंदोलन करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ जिला आपूर्ति पदाधिकारी की होगी। इस संबंध में संघ ने मीडिया को जिला आपूर्ति पदाधिकारी की चिट्ठी और सरकार द्वारा तय न्यूनतम मजदूरी से जुड़े दस्तावेज भी उपलब्ध कराए। नहीं तो पूरे जिले में आंदोलन किया जाएगा मजदूरों का हक मिलना चाहिए इसलिए सरकार को जाग जाना चाहिए, 

Jharkhand
Advertisment
Advertisment