/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/10/1760110763402-2025-10-10-21-09-38.jpeg)
रांची, वाईबीएन डेस्क: झारखंड महिला रणजी क्रिकेट टीम की खिलाड़ी ममता पासवान के पिता जवाहर पासवान सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल उनका इलाज रिम्स (RIMS) रांची के एसएसआईसीयू वार्ड में चल रहा है।
जमशेदपुर में सड़क हादसे में हुए घायल
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले जमशेदपुर में सड़क दुर्घटना में जवाहर पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्रारंभिक इलाज के लिए उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए उन्हें रांची रिम्स रेफर किया।
डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज
रिम्स में डॉ. शिव प्रिये की देखरेख में उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। न्यूरोसर्जन डॉ. आनंद प्रकाश लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और टीम हर घंटे उनकी स्थिति की समीक्षा कर रही है।
सौरभ तिवारी और मोनू कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जताई संवेदना
शुक्रवार को पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर व जेएससीए सचिव सौरभ तिवारी और रणजी खिलाड़ी मोनू कुमार रिम्स पहुंचे। दोनों खिलाड़ियों ने ममता पासवान के परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही डॉक्टरों से मरीज की सेहत की जानकारी भी ली। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही जवाहर पासवान स्वस्थ होकर घर लौटेंगे।