Advertisment

नगर निकाय चुनाव जल्द होने की संभावना: प्रशासन ने अलका तिवारी को नियुक्त किया निर्वाचन आयुक्त

राज्य सरकार ने नगर निकाय चुनाव की संभावना को लेकर बड़ा कदम उठाया है। आयुक्त के रिक्त पद पर आईएएस अलका तिवारी की नियुक्ति की गई है। साहिबगंज और राज्य भर में चुनाव तैयारियों में तेजी आएगी। उनका कार्यकाल चार वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक रहेगा।

author-image
MANISH JHA
1759382958250

रांची वाईबीएन डेस्क : झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने एक अहम निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने आयुक्त के रिक्त पद पर आईएएस अलका तिवारी की नियुक्ति की घोषणा की है। यह पद 25 मार्च से खाली था, जब तत्कालीन राज्य निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी का कार्यकाल समाप्त हो गया था। अलका तिवारी हाल ही में मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुई हैं और अब वे राज्य निर्वाचन आयोग की कमान संभालेंगी। 

कार्यकाल और प्रक्रिया

 पंचायती राज विभाग के अधिसूचना के अनुसार, अलका तिवारी का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष या 65 वर्ष की आयु प्राप्त होने तक रहेगा। उनके पदभार ग्रहण के साथ ही साहिबगंज समेत राज्य भर में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज होंगी। झारखंड उच्च न्यायालय ने समय पर चुनाव कराने के लिए कई बार सरकार को निर्देश दिया है। आयुक्त के पद रिक्त रहने से चुनाव प्रक्रिया में विलंब हो रहा था, जिसे अब दूर किया जाएगा।

अलका तिवारी की प्रशासनिक पहचान

1988 बैच की आईएएस अधिकारी अलका तिवारी अपनी तेज़ी और कार्यक्षमता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मेरठ विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडल प्राप्त किया और यूनाइटेड किंगडम के मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से एमएससी की डिग्री हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की है। हार्वर्ड और ड्यूक विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से उन्होंने शॉर्ट टर्म कोर्स पूरे किए हैं। उनकी नियुक्ति से नगर निकाय चुनाव में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

election commission Jharkhand ias Municipal council
Advertisment
Advertisment