Advertisment

चुनाव आते ही घुसपैठिए याद आते हैं, खत्म होते ही गायब हो जाते हैं : पवन खेड़ा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा रांची पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र सरकार पर घुसपैठियों के मुद्दे पर निशाना साधा। उन्होंने महिला उत्पीड़न को लेकर समाज और सरकार दोनों को जिम्मेदार ठहराया। बिहार चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस गठबंधन के साथ मजबूती से उतरेगी।

author-image
MANISH JHA
1760263805177

रांची, वाईबीएन डेस्क : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा रविवार को सेवा विमान से झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने आए हैं। रांची हवाई अड्डे पर उनका स्वागत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, प्रदेश महासचिव आलोक कुमार दूबे, मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव, संयोजक सतीश पाल मुंजिनी और प्रवक्ता डॉ. एम. तौसीफ ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर किया। घुसपैठियों का मुद्दा चुनावों में ही याद आता है : खेड़ा मीडिया से बातचीत में पवन खेड़ा ने कहा कि “

जब-जब चुनाव होते हैं, तब-तब घुसपैठिए याद आते हैं,

और चुनाव खत्म होते ही वे गायब हो जाते हैं। चाहे झारखंड हो, बिहार हो या बंगाल  इन सबकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार और गृह मंत्री की है।” उन्होंने कहा कि जनता अब इस दोहरे रवैये को समझ चुकी है। महिला उत्पीड़न पर बोले यह सामूहिक जिम्मेदारी है महिला उत्पीड़न के मामलों पर प्रतिक्रिया देते हुए खेड़ा ने कहा कि “हम 21वीं सदी में जी रहे हैं, लेकिन समाज और सरकार अगर इस मानसिकता से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, तो यह दोनों की सामूहिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर हमेशा मुखर रही है।

बिहार चुनाव में गठबंधन के साथ पूरी मजबूती से लड़ेंगे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस महागठबंधन के साथ मजबूती से चुनाव लड़ेगी। सीटों का बंटवारा जल्द ही तय कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस गठबंधन ही इसका विकल्प बनेगा।

Jharkhand Congress pawan khera
Advertisment
Advertisment