Advertisment

रमा खलखो बनीं झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष, पार्टी में खुशी की लहर

झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष के रूप में रमा खलखो की नियुक्ति से पार्टी में उत्साह का माहौल है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि रमा खलखो के नेतृत्व में महिला कांग्रेस संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

author-image
MANISH JHA
1762795370709

रांची,वाईबीएन डेस्क : झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की नई अध्यक्ष के रूप में  रमा खलखो की नियुक्ति से झारखंड कांग्रेस परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन में नई ऊर्जा और महिला नेतृत्व को सशक्त करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।

राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल तथा राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष  अलका लांबा के प्रति झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हार्दिक आभार व्यक्त किया है। पार्टी ने कहा कि एक सशक्त, जुझारू और जमीन से जुड़ी महिला नेत्री को यह जिम्मेदारी सौंपकर संगठन ने प्रदेश की महिलाओं में नई उम्मीद जगाई है।

 नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी महिला कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रमा खलखो को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा प्रदेश की महिलाओं की आवाज को बुलंद करेगा। उन्होंने कहा, “रमा खलखो का नेतृत्व महिलाओं के संघर्ष, स्वाभिमान और अधिकारों की मजबूत आवाज बनेगा। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के साथ-साथ भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ महिला कांग्रेस अब और भी प्रखरता से सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।”

 नेताओं ने दी बधाई और जताया समर्थन

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं महिला कांग्रेस की टीम ने रमा खलखो को बधाई दी है। बधाई देने वालों में रविंद्र सिंह, राकेश सिन्हा, सतीश पौल, मुजनी अमूल, नीरज खलखो, सोनल शांति, डॉ. राकेश, किरण महतो, कुमार राजा, गजेंद्र सिंह, अभिलाष साहू, राजन वर्मा, विनय सिन्हा, दीपू कमल ठाकुर सहित अनेक नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं।

Advertisment
Jharkhand priyanka Gandhi women rahul gandhi Congress
Advertisment
Advertisment