/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/24/1758726088242-2025-09-24-20-31-53.jpg)
रांची, वाईबीएन डेस्क : राजधानी रांची के दीपाटोली आर्मी कैंट स्थित केरकेट्टा ऑडिटोरियम में 212वां स्पर्श आउटरीच प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पौधा रोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और इसे डिफेंस पेंशनर्स के लिए बड़ी पहल बताया।
वीर नारियों और पेंशनर्स को सम्मान
इस अवसर पर कुल 44 वीर नारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही देश की सेवा में योगदान देने वाले वीर डिफेंस पेंशनर्स को भी सम्मान मिला। कार्यक्रम में 12 डिफेंस पेंशनर्स को 1.66 करोड़ रुपये के चेक वितरित किए गए।
जमशेदपुर और गुमला में नए स्पर्श सेंटर का सुझाव
संजय सेठ ने घोषणा की कि जमशेदपुर और गुमला में भी स्पर्श सेंटर खोलने का सुझाव दिया गया है, जिससे लगभग 15,000 डिफेंस पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम की उपलब्धियां
रक्षा लेखा महानियंत्रक आर. के. अरोड़ा ने बताया कि स्पर्श प्रोग्राम तकनीकी सहायता के जरिए पेंशनर्स की समस्याओं का त्वरित समाधान करता है। पिछले 15 दिनों में 211वीं और 212वीं स्पर्श आउटरीच प्रोग्राम आयोजित हुए जिनमें 800 पेंशनर्स ने भाग लिया। इस दौरान 449 शिकायतें दर्ज, जिनमें से 350 का त्वरित समाधान किया गया।
सैन्य रेजीमेंट्स की भागीदारी
कार्यक्रम में पटना, रांची और रामगढ़ की स्पर्श टीमों के साथ पंजाब रेजीमेंट, सिख रेजीमेंट, बीआरसी, एएमसी और ईएमई रिकॉर्ड्स की सक्रिय भागीदारी रही।