Advertisment

झारखंड में विकास ठप, आतंकवादियों का सेफ जोन बना : अरुण सिंह

भाजपा सांसद अरुण सिंह ने झारखंड में हेमंत सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास ठप है, सड़क और बिजली व्यवस्था चरमराई है, उग्रवाद बढ़ रहा है और अवैध खनन माफियाओं को संरक्षण मिल रहा है। राहुल गांधी को लेकर भी उन्होंने आरोप लगाए और बि

author-image
MANISH JHA
1758202106312

रांची वाईबीएन डेस्क: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद अरुण सिंह ने झारखंड की हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि राज्य में विकास पूरी तरह ठप है। सड़कें टूटी हैं, बिजली व्यवस्था चरमराई है और उग्रवाद बढ़ रहा है।

अवैध खनन और माफियाओं को संरक्षण

अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि अवैध उत्खनन और पत्थर माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने वालों को धमकाया और मार दिया जा रहा है। उन्होंने सूर्या हांसदा की हत्या का जिक्र करते हुए राज्य में कानून व्यवस्था की विफलता को रेखांकित किया। युवाओं और किसानों को धोखा उन्होंने कहा कि यूरिया की कालाबाजारी हो रही है जबकि केंद्र सरकार पर्याप्त खाद उपलब्ध करा रही है। रोजगार के अवसर कम हैं और जल जीवन मिशन अधूरा पड़ा है। महिलाओं को भी सम्मान नहीं मिल रहा। 

राहुल गांधी पर निशाना

अरुण सिंह ने राहुल गांधी को अपरिपक्व और संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार प्रहार करने वाला बताया। कहा कि जहां कांग्रेस हारती है वहां वोटर लिस्ट और ईवीएम पर सवाल उठते हैं। 

भविष्यवाणी, बिहार चुनाव

 भाजपा नेता ने कहा कि बिहार चुनाव में इंडिया गठबंधन का सफाया होगा और एनडीए की मजबूत सरकार बनेगी। 

Advertisment

मौजूद नेता

प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रवक्ता अजय साह और सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

Bihar Jharkhand hemant soren
Advertisment
Advertisment