Advertisment

बीआईटी ओपी क्षेत्र में मां-बेटी से दुष्कर्म प्रयास, सीएम के हस्तक्षेप के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रांची के बीआईटी ओपी क्षेत्र में मां-बेटी से दुष्कर्म प्रयास और मारपीट मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी जहीर शेख को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।

author-image
MANISH JHA
1757568570208

रांची वाईबीएन डेस्क। बीआईटी ओपी क्षेत्र में जनजाति परिवार की मां-बेटी से दुष्कर्म प्रयास और मारपीट करने वाले आरोपी जहीर शेख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठे, लेकिन मामला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंचने के बाद पुलिस सक्रिय हुई।

क्या है पूरा मामला

कुछ दिन पहले बीआईटी ओपी क्षेत्र में आरोपियों ने घर में घुसकर एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला और बेटी को लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए, तब आरोपी भाग निकले।

पुलिस की लापरवाही से बढ़ा गुस्सा

घटना की शिकायत के बावजूद बीआईटी पुलिस ने मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे आक्रोश बढ़ा और पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंचाई। 

सीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई

एक्स (पूर्व ट्विटर) के जरिए सीएम को घटना की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने तुरंत रांची पुलिस को बेहतर इलाज कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मुख्य आरोपी जहीर शेख को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। करवाई भी किया जायेगा 

hemant soren DC Police
Advertisment
Advertisment