/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/27/1758912906532-2025-09-27-00-26-19.jpg)
रांची वाईबीएन डेस्क : राजधानी रांची के मुख्य मार्ग पर स्थित चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के पूजा पट का अनावरण बड़े ही पारंपरिक अंदाज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह, पदाधिकारी, सदस्य और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पंडाल का अनोखा थीम
इस वर्ष समिति ने अपने पूजा पंडाल को विशेष थीम “जीवन एक चक्र, जन्म से मृत्यु तक का सफर” पर आधारित किया है। पंडाल में जीवन की विभिन्न अवस्थाओं का चित्रण किया गया है, जो लोगों को जीवन दर्शन का संदेश देता है। आकर्षक सजावट और थीम आधारित लाइटिंग ने पूरे पंडाल को और भी भव्य बना दिया है।
भजन संध्या का आयोजन
पट अनावरण के साथ ही समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक भजन संध्या की शुरुआत भी की गई। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक प्रमोद प्रेमी, अनामिका जैन, नेहा निष्ठा, सोना सिंह, जूही पांडे, राजनंदनी, ज्योति सिंह और पवन बिहारी ने अपनी प्रस्तुति दी। उनकी मधुर आवाज़ और भक्तिमय गीतों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालु पंडाल की भव्यता और भजन संध्या की प्रस्तुति से अभिभूत नज़र आए।