Advertisment

चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति में भव्य महा आरती और भजन संध्या का आयोजन

रांची में चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति द्वारा नवरात्रि के तीसरे दिन मां भवानी को समर्पित भव्य महा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। बनारस से आए आठ पुरोहितों ने पारंपरिक शैली में दसों दिशाओं की आरती की। कार्यक्रम में भाजपा नेता दीपक प्रकाश सहित

author-image
MANISH JHA
1759119190576

रांची, वाईबीएन डेस्क : नवरात्रि के अवसर पर चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा उत्सव के तीसरे दिन मां भवानी को समर्पित भव्य महा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूजा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और वातावरण भक्तिमय हो गया।

बनारस शैली की महा आरती

समिति की ओर से की गई महा आरती पूरी तरह मां दुर्गा के चरणों में समर्पित रही। यह आरती बनारस की तर्ज पर सम्पन्न हुई, जिसमें काशी से आए आठ पुरोहितों ने दसों दिशाओं की ओर देवी की स्तुति अर्पित की। आरती के दौरान मां की स्तुति गान ने माहौल को और भी अधिक आध्यात्मिक बना दिया। 

गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपक प्रकाश समेत कई प्रतिष्ठित लोग पूजा पंडाल पहुंचे। समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह  और अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्नेहपूुर्ण  स्वागत एवं सम्मान किया। उनके आगमन से आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई। 

भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम

 शाम को आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक आलोक कुमार ने अपने मधुर भजनों से उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। उनके साथ कई अन्य प्रख्यात गायकों ने भी भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा परिसर श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत हो गया। इस तरह महा आरती और सांस्कृतिक संध्या ने नवरात्रि के तीसरे दिन को यादगार बना दिया और भक्तों ने इसे दिव्य अनुभव के रूप में संजोया।

Advertisment
Durga Puja 2025 Jharkhand
Advertisment
Advertisment