Advertisment

रांची में 63वें छप्पन सेट दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

रांची के डोरण्डा स्थित छप्पन सेट में आयोजित 63वें दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया। पट खोलने के बाद हुई महाआरती में 501 महिलाओं ने भाग लिया। बंगाल के कारीगरों द्वारा तैयार

author-image
MANISH JHA
1759082182013

रांची,वाईबीएन डेस्क: डोरण्डा स्थित छप्पन सेट सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित 63वें दुर्गा पूजा महोत्सव का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य अतिथि रहीं। कृषि मंत्री ने फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया, जबकि ग्रामीण विकास मंत्री ने मां दुर्गा की प्रतिमा का पट श्रद्धालुओं के लिए खोला। 

भव्य महाआरती में 501 महिलाओं की सहभागिता

 पट खोलते ही मां दुर्गा की महाआरती आयोजित की गई, जिसमें परंपरा के अनुसार 501 महिलाओं ने एक साथ आरती उतारी। इस दौरान पूरा परिसर ढाक और शंखनाद की ध्वनि से गूंज उठा। मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने समिति की सराहना करते हुए कहा कि “छप्पन सेट पूजा धार्मिक उत्सव ही नहीं बल्कि समाज को जोड़ने वाला उत्सव है।”

मंत्रियों का संदेश और समिति का प्रयास

 कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि “यह पूजा हमारी संस्कृति और आस्था का जीवंत उदाहरण है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और समरसता को मजबूत करते हैं।” समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दुबे ने अतिथियों का स्वागत चुनरी ओढ़ाकर किया और बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद बंगाल के कारीगरों द्वारा तैयार पंडाल और मूर्तियां श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही हैं।

डांडिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण

पूरे महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम 7:30 बजे महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन और महाआरती होगी। साथ ही बच्चों, महिलाओं और युवाओं के लिए डांडिया नृत्य का आयोजन होगा। समिति ने घोषणा की कि डांडिया प्रतिभागियों और समाज के सहयोगी योद्धाओं  जैसे सफाईकर्मी और बिजलीकर्मी को भी सम्मानित किया जाएगा।

Advertisment
Agriculture minister Durga Puja 2025
Advertisment
Advertisment