Advertisment

रांची में मासूम की तस्करी की कोशिश नाकाम, पुलिस ने बचाया 4 साल का बच्चा

रांची के बीआईटी इलाके में एक महिला ने चार वर्षीय बच्चे को 500 रुपये में बेच दिया। बच्चे को जगतपाल करमाली ने टोयोटा शोरूम के बेसमेंट में छुपाकर रखा था। रांची पुलिस की तत्परता से मासूम को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। महिला और खरीदार दोनों को गिरफ्तार कर जेल

author-image
MANISH JHA
1757835438340

रांची वाईबीएन डेस्क : राजधानी रांची के बीआईटी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने चार साल के मासूम को महज 500 रुपये में बेच दिया। पुलिस की तत्परता से बच्चा सकुशल बरामद कर लिया गया और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। 

महिला ने की मासूम की चोरी

बीआईटी ओपी क्षेत्र में रहने वाली अनीता देवी ने पड़ोस के बच्चे अनमोल कुमार को चुपके से घर से उठा लिया। इसके बाद उसने उसे केवल 500 रुपये में जगतपाल करमाली के हवाले कर दिया। 

पुलिस की तेजी से खुला राज

बच्चे की गुमशुदगी की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर बनाई गई टीम ने लोकल इनपुट के आधार पर महिला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने सारा राज खोल दिया। 

शोरूम के बेसमेंट में मिला मासूम

जगतपाल टोयोटा शोरूम में काम करता था और उसने बच्चे को वहीं के बेसमेंट में छुपाकर रखा था। सहकर्मियों को उसने झूठ बोल दिया था कि बच्चा उसके भाई का बेटा है। 

Advertisment

बच्चे को परिजनों को सौंपा

पुलिस ने 11 सितंबर को दर्ज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया। आरोपी अनीता देवी और जगतपाल करमाली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया। -

Crime Police
Advertisment
Advertisment