Advertisment

प्रखंड सह अंचल कार्यालय बुढ़मू का Ranchi DC ने किया औचक निरीक्षण

author-image
MANISH JHA
1761914595987

रांची वाईबीएन डेस्क : रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी  मंजूनाथ भजन्त्री ने शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय बुढ़मू का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के साथ अपर समाहर्ता रांची  रामनारायण सिंह, अंचल अधिकारी नामकुम  सच्चिदानंद वर्मा, और प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार मौजूद थे। उपायुक्त ने कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी की जाँच की और उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए कि आम नागरिकों को बेवजह न दौड़ाया जाए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, “यदि कोई कर्मचारी जानबूझकर लोगों को परेशान करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, समयबद्ध निपटारा जरूरी

 निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कर्मियों को समय पर उपस्थित रहने और अपने कार्यों का निष्ठा व पारदर्शिता के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर बल देते हुए कहा कि किसी भी कर्मचारी के दोषी पाए जाने पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जनसुनवाई में तुरंत समाधान का निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनीं। कुछ मामलों का समाधान मौके पर ही किया गया, जबकि अन्य के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि इस निरीक्षण का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना है।

Corruption Case DC Team
Advertisment
Advertisment