/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/18/1758168729113-2025-09-18-09-43-39.jpg)
रांची, वाईबीएन डेस्क : देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान आज (गुरुवार) दोपहर करीब तीन बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जनरल चौहान 19 सितंबर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम (डिफेंस एक्सपो) में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में 19 से 21 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना की ताकत के साथ-साथ अत्याधुनिक तकनीकों और रक्षा उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री को मिला औपचारिक निमंत्रण
डिफेंस एक्सपो की तैयारियों को लेकर बुधवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके रांची स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को आयोजन की जानकारी दी और उन्हें बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण भी सौंपा।
झारखंड के लिए अहम आयोजन
रांची में होने वाला यह डिफेंस एक्सपो न केवल देश की सैन्य शक्ति को नजदीक से जानने का मौका देगा, बल्कि युवाओं और तकनीकी विशेषज्ञों को भी प्रेरित करेगा। आयोजन से राज्य में रक्षा क्षेत्र से जुड़े निवेश और अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जो युवक और युवतियां को डिफेंस से ज्यादा लगाव है उन्हें अपने करियर को बनाने में विशेष लाभ मिलेगा
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)