Advertisment

रांची में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर सजा महाशक्ति दुर्गा पूजा पंडाल, आकर्षण का केंद्र बना

रांची के बूटी मोड़ स्थित महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति का पंडाल इस बार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर सजा है, जिसमें सेना की बहादुरी और राफेल की ताकत को दर्शाया गया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और पंडाल राजधानी का प्रमुख आकर्षण बना हुआ है।

author-image
MANISH JHA
1759138189073

रांची, वाईबीएन डेस्क : झारखंड की राजधानी रांची के बूटी मोड़ स्थित महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति ने इस बार अपने भव्य पंडाल को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर सजाया है। सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। भक्त मां दुर्गा के दर्शन के साथ-साथ भारतीय सेना की बहादुरी और देशभक्ति का एहसास भी कर रहे हैं।

सेना की वीरता और राफेल की ताकत का जीवंत चित्रण 

इस पंडाल में पहलगाम में आतंकियों के हमले का दृश्य, सेना के साहसिक अभियान और राफेल लड़ाकू विमान की ताकत को बेहद बारीकी से दर्शाया गया है। श्रद्धालु मानते हैं कि यह पंडाल धार्मिक आस्था के साथ-साथ युवाओं में देशभक्ति की भावना को भी मजबूत करता है। पंडाल के अंदर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित है, जहाँ लगातार भक्त पूजा-अर्चना कर रहे हैं। शाम होते ही पंडाल परिसर में जगमगाती रोशनी लोगों को आकर्षित करती है। 

समिति की योजना और श्रद्धालुओं की सराहना

 महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति के महासचिव उमेश ने बताया कि राजधानी के लोगों को कुछ नया दिखाने के उद्देश्य से इस बार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम चुनी गई है। उनका कहना है कि यह पंडाल राजधानी का मुख्य आकर्षण बन चुका है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसकी सराहना कर रहे हैं। 

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

सुरक्षा व्यवस्था के लिए समिति के स्वयंसेवक और पुलिस प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के दर्शन कर सकें।

Advertisment
Durga Puja 2025 Jharkhand
Advertisment
Advertisment