/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/13/img_20250913_122652-2025-09-13-12-28-00.jpg)
रांची वाईबीएन डेस्क : शारदीय नवरात्र 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रहा है। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा समितियों की तैयारियां चरम पर हैं। हर साल की तरह इस बार भी आरआर स्पोर्टिंग क्लब का पंडाल खास आकर्षण होगा।
वेटिकन सिटी की झलक पंडाल में
इस वर्ष क्लब ने इटली के रोम स्थित वेटिकन सिटी की तर्ज पर पंडाल तैयार कराया है। कोलकाता के कारीगर 68 लाख रुपये की लागत से इस भव्य पंडाल का निर्माण कर रहे हैं।
85 लाख रुपये का बजट
क्लब उपाध्यक्ष बिट्टू चौधरी ने बताया कि आयोजन पर कुल 85 लाख रुपये खर्च होंगे। जिसमें पंडाल पर 68 लाख, मां दुर्गा की प्रतिमा पर 4.50 लाख और लाइटिंग पर करीब 8 लाख रुपये खर्च होंगे। मां भगवती की 12 फीट ऊंची प्रतिमा कोलकाता में विशेष रूप से बनाई जा रही है।
उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री
महापंचमी को मां दुर्गा का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पंडाल का विधिवत उद्घाटन करेंगे।
सुरक्षा और मनोरंजन की व्यवस्था
पूजा के दौरान 40 निजी गार्ड और 50 वॉलेंटियर की तैनाती होगी। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। श्रद्धालुओं व बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और गेम्स की भी व्यवस्था की गई है। जल्द की