/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/14/1760425153931-2025-10-14-12-29-32.jpg)
रांची वाईबीएन डेस्क : मनी लांड्रिंग के मामले में रांची के होटवार केंद्रीय कारा में बंद पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के सेल से मोबाइल का चार्जर बरामद हुआ। जांच के दौरान मोबाइल नहीं मिला, लेकिन चार्जर की मौजूदगी ही जेल प्रशासन की सख्त जांच का कारण बनी। जेल प्रशासन पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी आईजी जेल सुदर्शन प्रसाद मंडल ने संभाली।
जेल अधिकारियों पर सख्त कदम
छापेमारी रिपोर्ट के आधार पर मुख्य उच्च कक्षपाल अवधेश कुमार सिंह और क्लर्क प्रमिला कुमारी को निलंबित कर दिया गया। वहीं अनुबंध पर काम करने वाले पूर्व सैनिक मिटकू उरांव और विश्वनाथ उरांव की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। जेल अधीक्षक सुदर्शन मुर्मू और सहायक जेलर देवनाथ राम से भी स्पष्टीकरण मांगा गया।
जेल में अनियमितताएं और नियमों की अवहेलना
जेल में रिश्वतखोरी, कैदियों से दुर्व्यवहार और अन्य अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं। जांच में एक कैदी को बिना निर्धारित नानवेज की तिथि के मुर्गा खाते हुए भी देखा गया। जेल प्रशासन ने बताया कि कैदी अपने पैसे से कैंटीन से खाने का सामान खरीद सकता है। चार्जर बरामद होने की घटना ने जेल प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस तरह की घटना आगे ना हो इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है