/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/14/1757812224335-2025-09-14-06-41-23.jpg)
रांची वाईबीएन डेस्क : दुर्गा पूजा से पहले संगठनात्मक ढांचा होगा मजबूत रांची : झामुमो के केंद्रीय कैंप कार्यालय में शनिवार को रांची जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा की संयोजक मंडली की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने की। इस दौरान सांगठनिक समीक्षा के साथ-साथ पार्टी के सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विनोद पांडेय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन प्रखंडों और पंचायतों में अभी तक कमेटी का गठन नहीं हुआ है, वहां दुर्गा पूजा से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। साथ ही समिति गठन की पूरी जानकारी पार्टी कार्यालय को सौंपने को कहा गया।
जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का आह्वान
बैठक में केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि झामुमो के नेता हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही महागठबंधन सरकार जनता के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और आमजन को योजनाओं का लाभ दिलाने पर लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के बीच केवल भ्रम फैलाने का कार्य कर रही है। ऐसे में झामुमो कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे न केवल योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं, बल्कि उन्हें लाभ दिलाने में भी सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठक में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
बैठक में रांची जिला संयोजक मंडली प्रमुख मुश्ताक आलम, केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक पवन जेडिया, अश्विनी शर्मा, डॉ. हेमलाल मेहता, जयवंत तिग्गा, बीरू तिर्की, धर्मेंद्र सिंह, नयनतारा उरांव, संध्या गुड़िया, सोनू मुंडा और झब्बूलाल महतो समेत कई नेता मौजूद रहे।