Advertisment

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिला राष्ट्रीय युवा शक्ति का प्रतिनिधिमंडल

रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि 5 से 7 सितंबर तक स्व. दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में नेमरा से रांची तक पदयात्रा आयोजित की गई थी। स

author-image
MANISH JHA
1758132306233

रांची वाईबीएन डेस्क । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।

नेमरा से रांची तक पदयात्रा

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि संगठन की पहल पर 5 से 7 सितंबर तक स्व. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा से रांची तक पदयात्रा आयोजित की गई थी। इस यात्रा का उद्देश्य शिबू सोरेन के त्याग, समाज सुधार, नशा उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके योगदान को याद करना था। 

भारत रत्न और प्रतिमा की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि राज्य सरकार भारत सरकार से पहल कर स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न से अलंकृत कराने का प्रस्ताव रखे। साथ ही, रांची के कांके डैम या हटिया डैम के निकट उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित किए जाने का निवेदन भी किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह निर्णय न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं का सम्मान होगा।

मुख्यमंत्री को भेंट की पवित्र मिट्टी

मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की पवित्र मिट्टी भेंट की। इस दौरान राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव सहित दुर्गा चरण, सावन लिंडा, शैलेश नंद तिवारी, उमेश साहू, नितेश वर्मा, सोनू गुप्ता, रोहित यादव, आर्यन मेहता, रितेश गुप्ता, रंजन करमाली, प्रेम प्रतीक बमबारी, छोटू बेदीया, अनुराग तिर्की, आयुष गोप, प्रेम साहू, रामप्रवेश गुप्ता, निलेश महतो, आर्यन गुप्ता और विशाल साहू उपस्थित थे।

Advertisment
Jharkhand Shibu soren hemant soren
Advertisment
Advertisment