रांची वाईबीएन डेस्क : रांची के पिठौरिया स्थित एक सरकारी स्कूल परिसर में महिला के पहनावे पर अभद्र टिप्पणी किए जाने की घटना ने पूरे इलाके में चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है। इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर पोस्ट करके रांची पुलिस को सूचना दिया है जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई करें, विद्यालय परिसर को हमेशा सुरक्षित और अनुशासित वातावरण का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इस घटना ने वहां की छवि को धूमिल कर दिया है।
झारखंड है, तालिबान नहीं
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। लोगों का कहना है कि यह झारखंड है, तालिबान नहीं, जहां महिलाओं के सम्मान और गरिमा से समझौता नहीं किया जा सकता। बच्चियों के बीच इस तरह का अशोभनीय व्यवहार न केवल अपमानजनक है बल्कि समाज की सोच को भी गलत दिशा में ले जाता है।
पुलिस कार्रवाई की मांग
घटना के सामने आने के बाद नागरिकों ने रांची पुलिस से तत्काल और कठोर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपी को सख्त सजा मिले ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की शर्मनाक हरकत करने का साहस न कर सके। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी शिक्षा संस्थानों में महिलाओं और बच्चियों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने की अपील की है।
रांची सरकारी स्कूल में महिला पर अभद्र टिप्पणी बाबूलाल मरांडी भड़के कहा, यह तालिबान नहीं, कार्रवाई करे पुलिस
रांची के पिठौरिया स्थित सरकारी स्कूल परिसर में महिला पर अभद्र टिप्पणी की घटना से आक्रोश फैल गया है। स्थानीय नागरिकों ने इसे झारखंड की संस्कृति पर कलंक बताया और रांची पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की।