/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/10/1760119450728-2025-10-10-23-34-59.jpeg)
रांची,वाईबीएन डेस्क: रांची समारिटन राउंडटेबल 244 और लेडीज़ सर्कल 169 ने हातमा बस्ती स्थित सरकारी विद्यालय में डेढ़ सौ से अधिक जरूरतमंद स्कूली छात्रों को स्कूल बैग भेंट किए। सामाजिक जिम्मेदारी का यह उदाहरण संस्था के शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
जरूरतमंद बच्चों को मिली नई प्रेरणा
कार्यक्रम के दौरान राउंडटेबल रांची 244 के चेयरमैन आकाश खोसला, शिखा खोसला, वर्तिका राजगढ़िया, आदित्य कटारुका, भावना सेठी समेत कई सदस्य मौजूद रहे। स्कूल बैग उपलब्ध कराने में आशीष टेकरीवाल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। मीडिया कन्वेनर प्रीति सराफ और पौरुष जैन ने बताया कि राउंडटेबल और लेडीज़ सर्कल दोनों संस्थाएँ लगातार शिक्षा से जुड़ी सामाजिक गतिविधियों में सहयोग कर रही हैं।
फ़्रीडम थ्रू एजुकेशन अभियान के तहत पहल
राउंडटेबल इंडिया का प्रमुख उद्देश्य “फ़्रीडम थ्रू एजुकेशन” है। संस्था द्वारा अब तक देशभर में दस हज़ार से अधिक क्लासरूम का निर्माण किया जा चुका है। रांची और खूंटी में भी राउंडटेबल एवं लेडीज़ सर्कल ने पारसनाथ पब्लिक स्कूल और अन्य स्कूलों में 12 क्लासरूम और 2 टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण करवाया है। यहां सैकड़ों छात्र निशुल्क या बेहद कम शुल्क पर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
युवाओं की सामाजिक संगठन के रूप में पहचान
राउंडटेबल इंडिया और लेडीज़ सर्कल इंडिया युवाओं का एक सामाजिक समूह है, जो समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्यरत है। इन संस्थाओं की पहल शिक्षा को नई दिशा देने के साथ ही सामाजिक सहभागिता को भी मजबूत बना रही है।