/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/19/1760887782388-2025-10-19-21-00-00.jpeg)
रांची, वाईबीएन डेस्क : झारखंड की राजधानी रांची के मोराबादी फुटबॉल ग्राउंड में दक्षिण एशियाई देशों के प्रमुख एथलीटों को एक मंच पर लाने वाली चौथी सैफ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 की तैयारियों की समीक्षा शनिवार को खेल निदेशालय, रांची में की गई। यह प्रतियोगिता 24 से 26 अक्टूबर तक बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में संपन्न होगी।
विश्वस्तरीय आयोजन को लेकर पूरी तैयारियां
प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता खेल निदेशक शेखर जमुआर ने की। उन्होंने कहा कि आयोजन समिति ने सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम किया है ताकि यह चैम्पियनशिप विश्वस्तरीय साबित हो सके। खिलाड़ियों के आवास से लेकर स्टेडियम की तैयारियों तक हर पहलू पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा गठित मॉनिटरिंग कमेटी आयोजन की सफलता के लिए समय-समय पर समीक्षा कर रही है। राज्य के जिला खेल पदाधिकारी और अन्य अधिकारी भी पूरी तत्परता से जुड़े हुए हैं।
खिलाड़ियों के ठहराव से लेकर दर्शकों तक के लिए विशेष व्यवस्था
प्रमुख भारतीय टीम 21 अक्टूबर को रांची पहुंचेगी। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था रेडिसन ब्लू, बीएनआर चाणक्य और हॉलीडे होम में की गई है। दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। मीडिया, खिलाड़ी और अधिकारियों के लिए अलग-अलग पवेलियन बनाए गए हैं। पत्रकारों के लिए मिक्स ज़ोन की व्यवस्था की गई है ताकि वे खिलाड़ियों और अधिकारियों से संवाद कर सकें। आयोजन स्थल पर 24 घंटे मेडिकल और इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को भी उच्च प्राथमिकता दी गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से झलकेगी झारखंड की पहचान खेल आयोजन के साथ-साथ झारखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए