Advertisment

तनुश्री हत्याकांड का पुलिस खुलासा पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

रांची पुलिस ने तनुश्री हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए जयपाल सिंह, धीरज कुमार सिंह और करण कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 80 हजार रुपये के लेन-देन में विवाद के चलते हत्या की योजना बनाई।

author-image
MANISH JHA
1759670027137

रांची वाईबीएन डेस्क : रांची पुलिस ने तनुश्री हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह खुलासा रविवार को किया गया। घटना का मुख्य कारण 80 हजार रुपये के लेन-देन में विवाद बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों में जयपाल सिंह, उसका पुत्र धीरज कुमार सिंह और करण कुमार सिंह शामिल हैं। 

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी

 जानकारी के अनुसार आरोपी मूल रूप से लोहरदगा जिले के नगरा बसरी के निवासी हैं और वर्तमान में सदर थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर पानी टंकी के पास रहते हैं। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतिका का सीम और मोबाइल बरामद किया है।

घटना का पर्दाफाश

सिटी एसपी ने बताया कि 29 सितंबर को सदर थाना क्षेत्र के पीएचईडी पहाड़ फुचका टोली में एक अज्ञात लड़की का शव बरामद हुआ था। शव की पहचान पोस्टमार्टम और तकनीकी जांच के बाद चापावार थाना क्षेत्र की निवासी तनुश्री के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों ने अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए बताया कि मृतिका का पैसा वापस मांगने पर विवाद बढ़ गया था। जयपाल सिंह ने मृतिका के फोन पे खाते से जबरन 50,000 रुपये अपने खाते में स्थानांतरित किए और हत्या को अंजाम दिया।

Crime Police Jharkhand
Advertisment
Advertisment