Advertisment

भाजपा को अपने नेताओं के काले धब्बे देखने चाहिए : सोनाल शांति

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार को अपना प्रतीक बना चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्य अपराध और भ्रष्टाचार के केंद्र हैं और प्रधानमंत्री के संरक्षण में केंद्रीय एजेंसियां कार्रवाई नहीं

author-image
MANISH JHA
1757332058364
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची, वाईबीएन डेस्क: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को  भ्रष्टाचार का सरगना कहे जाने पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार को अपना सिंबल बना चुकी है और उसके नेताओं के दामन पर काले धब्बे साफ दिखते हैं।

भाजपा शासित राज्य बने अपराध और भ्रष्टाचार का केंद्र

सोनाल शांति ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्य भ्रष्टाचार और अपराध के संगम का प्रतीक बन गए हैं। इन राज्यों के मुख्यमंत्री और अधिकारी प्रधानमंत्री की सीधी सरपरस्ती में रहते हैं, जिससे केंद्रीय एजेंसियों की कार्यवाही नहीं हो पाती। यूपी, एमपी, राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों को उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में शीर्ष पर बताया।

मरांडी पर तंज, भाजपा शासन के घोटाले याद दिलाए

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि बाबूलाल मरांडी जब विपक्ष में थे तो रघुवर दास सरकार के भ्रष्टाचार पर सवाल उठाते थे, लेकिन भाजपा में शामिल होते ही चुप हो गए। डीएमएफटी घोटाले का जिस कालखंड का जिक्र वे कर रहे हैं, उस दौरान बोकारो के सांसद और विधायक भाजपा के थे। मरांडी दरअसल अपने ही नेताओं को भ्रष्ट बता रहे हैं। 

कांग्रेस का दावा, राज्य एजेंसियां सक्षम

उन्होंने कहा कि मनरेगा घोटाला, टी-शर्ट घोटाला, ग्लोबल समिट घोटाला जैसे मामलों को जनता भूली नहीं है। हाल ही में सीबीआई ने 869 करोड़ रुपये की रांची-वाराणसी फोरलेन परियोजना में घोटाले के आरोप में एनएचएआई अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। राज्य में जांच करने की पूरी क्षमता राज्य एजेंसियों में है, लेकिन भाजपा सीबीआई और ईडी के सहारे सरकार अस्थिर करने का प्रयास करती है। सोनाल शांति ने आरोप लगाया कि भाजपा जिन लोगों को भ्रष्ट कहती है, बाद में उन्हें अपनी गोद में बिठाकर सत्ता में हिस्सेदार बना लेती है।

Jharkhand bjp Congress Babulal Marandi
Advertisment
Advertisment